Siege of Thrones एक व्यसनकारी रणनीतिक गेम है, जो स्पष्ट रूप से सुप्रसिद्ध टी.वी. शो Game of Thrones से प्रेरित है। इसमें खिलाड़ी गेम के अंदर उपलब्ध तीन मुख्य घरों में दाखिल होते हैं। ये तीनों काफी हद तक स्टार्क, लैनिस्टर एवं टर्गारिएन से काफी मिलते-जुलते हैं। चाहे आप किसी भी घर को चुनें, आपके पास अस्त्र होंगे, जिनकी मदद से आप अपने दुश्मनों के खिलाफ लड़ेंगे।
Siege of Thrones में लड़ाइयों की गति काफी तेज और अपेक्षतया सरल होती है। खिलाड़ी प्रत्येक सेना के अंदर तीन अलग-अलग क्रमों में से किसी एक को चुनते हैं, और यह काफी हद तक स्कूलयार्ड के क्लासिक गेम Rock-paper-scissors की तरह काम करता है। इस प्रकार, दुश्मन इकाइयों को दिये जानेवाले क्रम के आधार पर आपको कोई एक, या फिर कोई अन्य, परिणाम प्राप्त होता है।
जब आप लड़ नहीं रहे होंगे, आपको एक साम्राज्य को सँभालना होगा। जैसा कि आम तौर पर रणनीतिक गेम में होता है, आपका मुख्य लक्ष्य होगा भवनों का निर्माण करना तथा अपने महल में सुधार करना। आपको नये चरित्रों की भर्ती भी करनी होगी (जो सारे Game of Thrones के चरित्रों से काफी मिलते-जुलते होंगे) और ये आपके साहसिक अभियानों में आपकी मदद करेंगे।
Siege of Thrones एक रणनीति-आधारित गेम है, जिसका मुख्य आकर्षण यही है कि यह Game of Thrones से काफी मिलता-जुलता है। इसके विजुअल्स लड़ाइयों के दौरान थोड़े कमतर अवश्य प्रतीत होते हैं, लेकिन फिर भी कुल मिलाकर अच्छे हैं।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 2.2.x या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
Siege of Thrones के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी